भायंदर (सं. भा.)। सर्वदलीय नगरसेवकों द्वारा सदन में मुद्दा उठाने पर आयुक्त बालाजी खतगांवकर ने भरोसा दिया कि फेरीवालों को हटाने की कार्रवाई प्रभागवार शुरु की जाएगी और इसकी डेडलाइन फिक्स की जाएगी।
गुरुवार को आहूत मीरा-भायंदर मनपा की आमसभा में प्रश्न काल के दौरान सर्वदलीय सदस्यों ने फेरीवालों से समस्या का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने कहा कि फेरीवाले, खोमचे, स्टॉल, अवैध पार्विंÀग के चलते राह चलना मुश्किल हो गया है। ट्रैफिक जाम होती है। बीपी रोड, नवघर रोड पर तो एम्बुलेंस अटक जाती है। सोसाइटियों के गेट तक दिखाई नहीं देते हैं। बहुत से फेरीवाले शहर के बाहर से आते हैं।
आयुक्त का भरोसा
शिकायत के बावजूद वार्ड ऑफिसर फेरीवालों को हटाने नहीं है। इनकी गाड़ियां जब्त कर तोड़ा जाए। भाजपा सदस्य प्रशांत दलवी ने तो यहां तक कह दिया कि उनके वार्ड में फेरीवाले नहीं हटाए गए तो सदन में वे आत्मदाह कर लेंगे। चर्चा के बाद आयुक्त बालाजी खतगांवकर ने कहा फल-सब्जी मार्केट बंद है और फेरीवाले सड़क पर धंधा लगा रहे हैं। हम निर्णय किए हैं कि सड़क पर उन्हें बैठने नही देंगे, लेकिन उन्हें उजाड़ा भी नहीं जाएगा। उन पर उनका परिवार निर्भर है, जो उजड़ जाएगा। फेरीवाले संगठनों, जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर प्रभागवार कार्रवाई की जाएगी।


