spot_img
Homeमुंबईबांद्रा टू इलाहाबाद ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक २६ विशेष ट्रेन

बांद्रा टू इलाहाबाद ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक २६ विशेष ट्रेन

मुंबई (सं. भा.)। यात्रियों की सुविधा के लिए तथा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों द्वारा की गई विशेष ट्रेनों की मांग के मद्देनजर पश्चिम रेलवे बांद्रा टर्मिनस एवं इलाहाबाद के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन की २६ सेवाएं विशेष किराये के साथ चलाएगी। ट्रेन सं. ०४१३४ बांद्रा टर्मिनस-इलाहाबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से २१.४० बजे रवाना होकर शनिवार को ०३.३० बजे इलाहाबाद पहुंचेगी।

यह ट्रेन ५ अप्रैल से २८ जून तक चलेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन सं. ०४१३३ इलाहाबाद-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को इलाहाबाद से ०८.३० बजे रवाना होकर अगले दिन १७.०५ बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन ४ अप्रैल से २७ जून तक चलेगी। इस ट्रेन में एसी टू एसी टी टियर, शयनयान एवं द्वितीय क्षेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओंमें बोरीवली, वापी, उधना, नंदुरबार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, इटारसी, भोपाल, ललितपुर, झांसी, उरई कानपुर सेंट्रल और फतेहपुर स्टेशनों पर ठहरेंगी। ट्रेन सं. ०४१३४ बांद्रा टर्मिनस- इलाहाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन की बुकिंग १७ मार्च से सभी यात्री आरक्षण केन्द्रों तथा मार्च से सभी यात्री आरक्षण केन्दों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर प्रारम्भ होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com