spot_img
Homeमुंबईहिट हुई मनपा की ऑनलाइन सेवा

हिट हुई मनपा की ऑनलाइन सेवा

मुंबई (सं. भा.)। मुंबईकरों को मनपा कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए विभिन्न सेवाएं मनपा ने ऑनलाइन की है। मनपा की यह ऑनलाइन सेवा मुंबईकरों में हिट हुई है। पिछले एक वर्ष में इस सेवा में ४५१ प्रतिशत का इजाफा हुआ है। गुमास्ता लाइसेंस, विवाह पंजीयन, स्वस्थ्य लाइसेंस, व्यवस्था अनुमति, विज्ञापन लाइसेंस, नए कारखानों के लिए अनुमति आदि करीब २८ सेवाएं मनपा ने ऑनलाइन की है। यह सभी सुविधाएं www.mcgm.gov.in इस वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। वर्ष २०१६-१७ में करीब ७४,५११ आवेदकों ने ऑनलाइन का सेवा लाभ उठाया था, जो बढ़कर अब

४, १०, ५२५ तक पहुंच गई है। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि मनपा की ऑनलाइन सेवा को मुंबईकरों का भरपूर प्रतिसाद मिल रहा है। सबसे अधिक ऑनलाइन आवेदन दुकानों के लाइसेंस के नूतनीकरण के लिए हुआ है। करीब दो लाख १२ हजार ३२३ ऑनलाइन आवेदन दुकानों के लाइसेंस के नूतनीकरण के लिए आए है। इसके बाद नए लाइसेंस के लिए १, १२, ४८९ ऑनलाइन आवेदन, विवाह पंजीयन के लिए ५० हजार आवेदन हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com