मुंबई (सं. भा.)। बेस्ट को आर्थिक संकट से उबारने के लिए यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी-मुंबई शहर एवं उपनगरों में परिवहन सेवा उपलब्ध कराने वाली बेस्ट की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गयी है। उपक्रम को आर्थिक अड़चन से उबारने के लिए यात्री किराए में बढ़ोत्तरी की जा रही है।
न्यूनतम १ रुपए, अधिकतम १२ रुपए
इस संदर्भ में लिए गए बेस्ट समिति के निर्णय को मनपा ने हरी झंडी दे दी है। हालांकि मनपा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने किराया बढ़ोत्तरी का विरोध किया है। शेयर टैक्सी और ऑटो रिक्शा के डर से ४ किमी तक के किराए में किसी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं काr गयी है लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों को अधिक किराया चुकाना होगा। ४ किमी दूरी तक के १२ रुपए के किराए में किसी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है, जबकि १४ रुपए के किराए में मामूली बढ़ोत्तरी करते हुए १५ रुपए किया गया है।


