बोलो जय जयकार जोतावाली का।
हर तरफ जलवा है शेरावाली का।।
इस जग में सबसे आला,है माँ का रूप निराला।
जिसका चाहे माँ खोले,पलमें किस्मत का ताला
कि मेहरा वाली का,
हर तरफ जलवा है शेरावाली का।
बोलो जय जयकार जोतावाली का।।
मातारानी की लीला, है सच में सबसे न्यारी।
माँ हरा भरा कर देती,पल में हर सूखी क्यारी।।
पहाडा़ वाली का,
हर तरफ जलवा है शेरावाली का।
बोलो जय जयकार जोतावाली का।।
आ चलो हमारे संगमें,और अपना भाग्य जगालो
मईया के इन चरणों से,अब अपनी प्रीत लगालो
कि लाटा वाली का,
हर तरफ जलवा है शेरावाली का।
बोलो जय जयकार जोतावाली का।।
गीतकार: रसियाकुमार


