( यूजीसी पर)
भला सनातन का कसूर क्या, बाबू जी बतलाओगे । हिंदू-हिंदू कहकर छूरी, हिंदू पर चलवाओगे? पहले आरक्षण से काटे, बांटे हिंदू-हिंदू को। अब यूजीसी लागू करके, मारे चाटे हिंदू को। एससी,एसटी,ओबीसी से, कैसे छांटे हिंदू को ?अब काला कानून बनाकर, काहें डाटे हिंदू को । सत्य सनातन किनके कारण, बचा,तनिक बतलाओगे ?हिंदू-हिंदू कहकर छूरी, हिंदू पर चलवाओगे? वोटों की खातिर तुम सबने, संविधान को बेंच दिया । कतल योग्यता का करके, यूं स्वाभिमान को बेंच दिया । आखिर पाप किए क्या ब्राह्मण, ठाकुर,बनिया,लाला ने ? परख जहां होती है ऐसे, इम्तिहान को बेंच दिया । यूजीसी तो लाकर हिंदू, एक नहीं कर पाओगे । हिंदू-हिंदू कहकर छूरी, हिंदू पर चलवाओगे? बिना जांच के ही अपराधी, तुमने कैसे मान लिया ? नहीं शान से जीने दोगे, तुमने मन में ठान लिया । तुम भी वही कुटिल वंशज हो, अब हमने पहचान लिया । जान लुटाएं हम तुझपे, तू हमें जानवर जान लिया ।
सटक गई जिस दिन सवर्ण की, मिट्टी में मिल जाओगे । हिंदू-हिंदू कहकर छूरी, हिंदू पर चलवाओगे?
जिसने तुमको वोट दिया,उस पर तलवार चलाते हो।अगर बंटे तो कट जाओगे,गीत सुनहरा गाते हो। खुद ही बांट रहे हो हमको, यूजीसी तलवारों से । जिसने धिक्कारा तुमको, सब्सीडी वहीं बरसाते हो।
संविधान में समानता का, कैसे पाठ पढ़ाओगे ? हिंदू-हिंदू कहकर छूरी, हिंदू पर चलवाओगे? अभी समय है जाग जाइए, वरना पछताना होगा। हमने सत्ता सौंपी है तो, वापस भी जाना होगा । बड़े ध्यान से कान खोलकर, सुन लो ऐ सत्ताधीशों । काल न बन जाए यूजीसी, होश में अब आना होगा।
सुनो संघ वालों क्या ऐसे, हिंदू राष्ट्र बनाओगे ? हिंदू-हिंदू कहकर छूरी, हिंदू पर चलवाओगे?
- सुरेश मिश्र
- हास्य कवि
- मुंबई


