spot_img
Homeमुंबईमनपा आर दक्षिण विभाग में भ्रष्ठाचार का बोलबाला ए सी बी...

मनपा आर दक्षिण विभाग में भ्रष्ठाचार का बोलबाला ए सी बी ने ३ पर फंदा डाला, फिर भी संजय को शर्म नहीं आती

मुंबई (सं. भा.) कांदिवली पश्चिम स्थित मनपा कार्यालय में इन दिनों  भ्रष्टाचार का इतना बोलबाला है की बिना रिश्वत के यहाँ आम आदमी कार्यालय में भी नहीं घुस सकता लोगों का कहना है की जब से सहायक आयुक्त के रूप में संजय कुरहाडे ने यहाँ का कार्यभार संभाला है रिश्वत का कारोबार जमकर हो रहा है. इस गोरखधंधे की गोपनीय सुचना मिलने पर भ्रस्टाचार निरोधक ब्यूरो ने छापा मार कर तीन मनपा कर्मियों को अपने सिकंजे में धर दबोचा। गौर तलब हो की पहले छापेमारी में जलविभाग का कर्मी पकड़ा गया था जब की दूसरे छापेमारी में कनिष्क काजी और लाइसेंस विभाग के इंस्पेक्टर संदीप मौरे को गिरफ्तार किया गया है.

छेत्रिय लोगो  के बताने के अनुसार पिछले चार महीने से प्लेटिंग कारखाना चलाने वालों को परेशान किया जा रहा था और पैसे नहीं मिलने पर उनके उपर सीजर एक्शन की करवाई की जा रही थी। अंततः थक हारकर प्लेटिंग कारखाना चलाने वालों ने एंटी करप्शन ब्यूरो के मुंबई स्थित कार्यालय में सूचना दी जिसके बाद सोमवार को एसीबी की टीम ने मोरे और उनके सहायक को धर-दबोचा. बताया जा रहा है कि कांदिवली पुर्व मे प्लेटिंग कारखाना चलाने वाले को बचाने के लिए घुस की मांग की गयी थी.शिकायतकर्ता ने पहले एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराने के बाद अॅन्टी करप्शन ब्यूरो के पुलिस उपअधीक्षक ने मामले की पहले गहन जांच की। मामले में दोनों अधिकारी यह दोषी पाए जाने पर सोमवार को मनपा के कार्यालय में ट्रैप लगाया गया और फरियादी से सब  इंस्पेक्टर संदीप मोरे और कनिष्क  काझी को रिश्वत लेते रंगे हाथ हिरासत में लिया है। दोनों अधिकारियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। कारवाई पुरी होने के बाद दोनों रिश्वतखोरों के घर की तलाशी ली जाएंगी।

सूत्रों की माने तो आज भी कांदिवली पश्चिम के इस्लाम कम्पाउंड, के डी कम्पाउंड, लालजी पाड़ा, संजय नगर, एकता नगर समेत कांदिवली पूर्व के अनेक झोपड़पट्टी क्षेत्रो में अवैध प्लेटिंग, प्लास्टिक, मिठाई, फारशान, बैकरी जैसे कारखाने चलाये जा रहे है. यहाँ से मनपा कर्मियों की मोटी कमाई होती है जिसका बड़ा हिस्सा वार्ड ऑफिसर संजय कुरहाडे के जेब में जाता है जबकि मनपा उपायुक्त खैरे को भी भेट देकर मनपा कर्मी अपने काली कमाई को पाक साफ बनाते है लेकिन ए सी बी ने छापा मारकर इस मनपा विभाग की पोल खोल दी है, इस संदर्भ में जब हमारे संवाददाता ने सहायक आयुक्त संजय कुरहाडे से संपर्क करने की कोशिश की  उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com