मुंबई (सं. भा.) : गोरेगांव में बनेगा वृद्धमहिलाओं के लिए मुंबई महानगरपालिका गोरेगांव में वसतीगृह बनाएगी। इसके तहत १७ मंजिला इमारत का निर्माण मनपा के भूखंड पर किया जाएगा, जिसमें १७० कमरे होंगे। वसतीगृह में भोजनगृह, सभागृह, बच्चों का पालनाघर भी होगा। इस संदर्भ में एक बैठक लेकर उद्योगमंत्री सुभाष देसाई ने जायजा लिया। इस बैठक में बुजुर्गों के लिए गोरेगांव-पूर्व में वृद्धाश्रम बनाने के संदर्भ में चर्चा हुई। शहर में बुजुर्गों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सेवा सुश्रुषा के लिए उचित इंतजाम इस वृद्धाश्रम में होगा। इस दौरान मुंबई मनपा स्थापत्य समिति (उपनगर) की अध्यक्ष साधनाताई माने, मनपा उप-आयुक्त किरण आचरेकर, डॉ. संगीता हसनाले, सहायक आयुक्त चंदा जाधव, कार्यकारी अभियंता संजय पंडित उपस्थित थे।


