spot_img
Homeमुंबईमादक पदार्थ बरामद तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थ बरामद तस्कर गिरफ्तार

भिवंडी (सं. भा.) : शांतिनगर पुलिस ने अवचित पाड़ा में गांजा की तस्करी करनेवाले 4 अपराधियों को धर-दबोचा है. पुलिस ने इनके पास से 16 किलो गांजा, नकदी एवं 3 मोबाइल बरामद किया है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर जाधव के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस उप निरीक्षक सोनवणे सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

मिली जानकारी के अनुसार शांतिनगर पुलिस स्टेशन वरिष्ठ निरीक्षक किशोर जाधव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवचित पाड़ा में 4 तस्कर गांजा बेचने आने हुए हैं. सूचना के बाद वरिष्ठ निरीक्षक जाधव के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीम ने उप निरीक्षक सोनवणे के नेतृत्व में जाल बिछाया.

तस्करों को भी पुलिस की भनक लग गई और सभी आरोपी रिक्शा में बैठकर नासिक मार्ग की तरफ भागने लगे. पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से पीछा कर मास्टर उर्फ़ दिलशाद उर्फ़ सुफियान शेख (40), वसी अहमद कमर अंसारी उर्फ़ छोटू (40), नाजिम हाफिज फरहाद अंसारी (42) एवं ऑटो रिक्शा चालक दिलशाद अली कुरेशी (28) को 16 किलो 150 ग्राम गांजा, नकदी सहित 3 मोबाइल के साथ धर-दबोच लिया. बरामद गांजे की बाजार में कीमत 2 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com