spot_img
Homeमुंबई८ वीं मंजिल से कूदने से छात्रा की मौत सुसाइड का वीडियो...

८ वीं मंजिल से कूदने से छात्रा की मौत सुसाइड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। एक इमारत से १४ वर्षीय छात्रा ने छलांग लगा दी। छात्रा को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के छलांग लगाने का वीडियप सोशल में वायरल हुआ है। समता नगर पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है। पुलिस छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है।

समता नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि कांदिवली (पूर्व) समता नगर स्थित ठाकुर विलेज के गारडियन बिल्डिंग में १४ वर्षीय हर्षिका धीरेंद्र मायावशी परिवार के साथ रहती थी।

समता नगर पुलिस कर रही जांच

कक्षा ९ वीं  की छात्रा हर्षिका ने गुरुवार की शाम ६.३० बजे अपनी इमारत की ८ वीं मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। वहां रहने वाले कुछ लोगों ने उसे देखा, तो रोकने का प्रयास किया। जब वह नीचे गिर गयी, तो उसे तत्काल श्री साइर् अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हर्षिका को मृत घोषित कर दिया। समता नगर पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि हर्षिका के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस उसके दोस्तों एवं परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। पुलिस हर्षिका के मोबाइल एवं दूसरे उपकरणों की छानबीन कर रही है। हर्षिका ने जिस इमारत से सुसाइड किया, उसके सामने वाली इमारत से किसी ने सउका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। छात्रा के सुसाइड की वीडियो दिल दहला देने वाली है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लोगों को छात्रा के सुसाइड की वीडियप शेयर नहीं करने की अपील की है। पिछले कुछ दिनों में शहर में सुसाइड की कई घटनाएं सामने आयी हैं, २३ जून को बांद्रा (पूर्व) शासकीय इमारत में रहने वाले सरकारी कर्मचारी राजेश भिंगारे ने पत्नी एवं दो बेटों के साथ जहर पीकर आत्महत्या कर ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com