spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री से सम्मानित वृद्धा को मिल रही धमकी

मुख्यमंत्री से सम्मानित वृद्धा को मिल रही धमकी

कानपुर देहात (सं. भा.) : सिकंदरा के रोहिणी गांव में ओडीएफ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने में भले की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकली को सम्मानित किया हो, लेकिन कुछ लोगों की आंख की वह किरकिरी बनी है। अब उसे धमकी दी जा रही है। वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव की वृद्ध रामकली के सक्रिय प्रयास से लोग स्वच्छता को लेकर जागरूक हुए। उसकी ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) के प्रयासों पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे प्रशस्ति पत्र व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया था। इधर गांव के कुछ शौचालय लाभार्थियों ने बजट मिलने के बाद भी शौचालय निर्माण नहीं कराया। इसकी शिकायत रामकली ने पिछले दिनों जिला- प्रशासन से की थी। जांच हुई तो शौचालय निर्माण में अनियमितता की पोल खुल गई। अब कुछ लोग इसी को लेकर रामकली को धमकी दे रहे हैं। रामकली ने इसकी शिकायत पुलिस ने की है। एसओ एसपी ¨सह ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। धमकाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com