spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयुवक पर धारदार हथियार से हमला

युवक पर धारदार हथियार से हमला

खप्टिहाकला (सं. भा.) : तेरहंवीं के निमंत्रण में खाना परोसते समय दबंगों ने युवक को धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। हमलावरों ने गोली चलाई जिसमें युवक बाल-बाल बचा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

थाना जसपुरा के झंझरी गांव के भोला सिंह की मां रामरति की देरशाम तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था। वहां पड़ोस के हिमांशु सिंह पुत्र संतोष सिंह व उसके चाचा बबलू सिंह पुत्र राम कृपाल सिंह वहां खाना परोस रहे थे । तभी नशे में झंझरी गांव के गोलू सिंह व अंशु सिंह पुत्र भूरा सिंह व संकेत सिंह व शीबू सिंह पुत्र प्रताप सिंह व कल्लू सिंह पुत्र लाखन सिंह जाकर उसे गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर आरोपितों ने पीटकर जाने से मारने की धमकी दी। इस बीच उसे हमलावरों ने पहले बांका मारकर घायल कर दिया। बाद में तमंचे से फायर किया तो मोहल्ले के लोगों आरोपित के हाथ से तमंचा छीन लिया। बीच बचाव में गांव के धीरज सिंह का मोबाइल गिर गया। जिससे हमलावरों ने नहीं दिया। आरोपित से छीना गया तमंचा पुलिस को सौंपा गया। थाना प्रभारी जसपुरा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है तहरीर के आधार पर कल्लू सिंह पर अवैध तमंचा एवं मिस कारतूस के आधार पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ चार अन्य आरोपितों के विरुद्ध बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। हमलावर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com