मुंबई (सं. भा.)। मुंबई में लगातार हो रहीं अगजनी की घटनाओंसे मनपा और फायरब्रिगेड कोई सबक नही सीख रही है। प्लेटिंग के कारखानों में जहां विभिन्न तरह के केमिकल उपयोग में लाए जाते हैं वह अति संवेदनशील होते हैं और आग को तेजी से फैलाने का काम करते है। कांदिवली पश्चिम के गणेश नगर के ९० फीट स्थित नवजीवन व्यापारी सेवा सोसायटी तथा शाहिल कामर्शियल एंड सोशल सेवा सोसायटी, एकता नगर के लगभग हर गल्ली में प्लेटिंग के कारखाने कुछ राजनेताओंके संरक्षण में चल रहे हैं। शायद यही कारण दे कि मनपा का स्वास्थ विभाग, लाइसेंस डिपार्टमेंट तथा फायरब्रिगेड इन प्लेटिंग के कारखानों पर कार्रवाई करने से डरते हैं।
बता दें कि विगत दिनो अवैध रुप से चल रहे इन प्लेटिंग कारखानों के खिलाफ परिवर्तन फाउंडेशन ने मनपा के लाइसेंस डिपार्टमेंट में लिखित शिकायत की है। वहां के एरिया इंस्पेक्टर जावले ने बताया कि मनीष बाफना द्वारा चलाए जा रहे प्लेटिंग कारखाने पर शिवसेना के एक नेता का वर्दहस्त है। उसी प्रकार एकता नगर में प्लेटिंग का कारखाना चलाने वाले राजू मारवाड़ी का कहना है कि भाजपा नगरसेवक के दाहिने हांथ माने जाने वाले निजामुद्दीन खान का हमें आशिर्वाद प्राप्त हैं। हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। निजामुद्दीन खान तब से कमलेश यादव के करीबी हैं जब से वह कांग्रेस के टीकट पर नगरसेवक चुने गए थे।


