मुंबई (सं. भा)। मुंबई में विगत दो दिनों से रह रह कर तेज बरसात जारी है। मनपा द्वारा ठीक से सफाई न किए जाने के कारण सड़के लबालब भर जाती हैं। ऐसा हीं कुछ हाल कांदिवली पश्चिम गणेश नगर के के. डी. कंपाउंड का बना हुआ है। रुपारेल बिल्डर द्वारा सड़क किनारे पतरा लगा कर काम करने के कारण बरसात का पानी अवरुद्ध हो जाता है जिसके कारण के. डी. कंपाउंडवासी सड़क पर कैसे चले यह प्रश्न बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय भाजपा नगरसेवक बाला तावड़े को शर्म नहीं आती है। वह बिल्डर को फायदा पहुँचाने के लिए अपने वोटरों की अंदेखी कर रहे हैं।
बता दें कि गणेश नगर के कई क्षेत्रों में रुपारेल बिल्डर का एसआरए का काम चल रहा हैं। जहां जहां भी इस बिल्डर का काम चल रहा है, वहां-वहां की सड़कों का यही हाल हो गया हैं, थोड़ी भी बरसात होती है तो सड़क पर पानी जमा हो जाता है। के. डी. कंपाउंड वार्ड क्रमांक २० में आता है। जहां के नगरसेवक भाजपा के दीपक बाला तावड़े हैं। स्थानीय लोगों की माने तो रुपारेल बिल्डर के दबाव में तावड़े उन लोगों की अंदेखी कर रहे हैं जिनके वोट पर वह जीत कर आए हैं। उन्हें यह याद रखना चाहिए कि हर पांच साल में मनपा चुनाव आता है। उस समय बिल्डर नहीं बल्कि हम हीं लोग वोट देने बुथों पर जाएंगे। ‘संगठन भारत’ अखबार के पास जो स्थानीय लोगों ने फोटो भेजा है वह बरसात के पहले का है फोटो में साफ दिखाई देता है कि सड़क पर पानी जमा हुआ है। विगत तीन दिनों से जारी बरसात में इस सड़क का क्या हाल होगा। इस का अंदाजा लगाया जा सकता है।


