spot_img
Homeउत्तर प्रदेशरिस्पांस टाइम में सुधार लाए डायल 100

रिस्पांस टाइम में सुधार लाए डायल 100

कानपुर देहात  (सं. भा.) : पुलिस लाइन माती में रविवार को अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने डकैती व ट्रक लूट की लंबित वारदातों पर संबंधित थाना प्रभारियों से नाराजगी जताई। वारदातों का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई व आरोपितों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने तथा वांछितों, इनामी व वारंटी अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाने को कहा।

पुलिस लाइन माती स्थित सभाकक्ष में एसपी राधेश्याम ने पहले सैनिक सम्मेलन कर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और प्रभावी निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने थानावार अपराध समीक्षा की। इसमें भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर पुखरायां में 9 अप्रैल को फौजी सुनील तथा 13 अप्रैल को ठाकुरपुरवा गांव में गृहस्वामी के बेटे को गोली मारकर डकैती की वारदातों का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। सिकंदरा में ट्रक लूट की लंबित वारदात पर एसपी ने नाराजगी जता जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। उन्होंने नकली शराब कारोबारियों पर पैनी नजर रखने एवं डायल 100 के कर्मचारियों को रिस्पांस टाईम में सुधार करने, नारी सुरक्षा दल को स्कूल कालेजों के अलावा मंदिरों प्रमुख बाजारों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर नजर रखने थानाध्यक्षों को गश्त पिकेट को और चुस्त दुरुस्त बनाने को कहा। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी कराने के साथ वाहन चे¨कग में लापरवाही न बरतने का भी निर्देश दिया। बैठक मे अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com