spot_img
Homeमुंबईमजदूरों को मिल की जमीन पर घर

मजदूरों को मिल की जमीन पर घर

मुंबई (सं. भा.)। मिल मजदूरों को मिल की जमीन पर घर देने का निर्णय सरकार के लिया है इसके लिए महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने मिल मजदूरों को विकल्प देने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की रेंटल हाउसिंग स्कीम के तहत मौजे कोन में २ हजार ४१७ मिल मजदूरों को घर आवंटित किए गए थे लेकिन सैकड़ों मजदूरों ने मौजे कोन में घर लेने से इंकार दिया गया था। मजदूर संगठनों के विरोध के बाद सरकार ने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था।

समिति ने प्रशासन को मौजे कोन में घर नहीं लेने वाले मजदूरों को मिल के स्थान पर ही घर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। समिति ने मौजे कोने के लॉट्री विजेताओंको उनकी मिल के स्थान पर भविष्य में बनने वाले घरों की लॉट्री में भाग लेना का विकल्प देने का फैसला लिया है म्हाडा के अनुसार समिति ने मिल मजदूरों को २ विकल्प देने का फैसला मौजे कोने में आवंटित घर दिए जाएंगे। जबकि दूसरे विकल्प के तहत मिल मजदूरों को मिल की जमीन पर घर बनने का इंतजार करना होगा।

भविष्य में जब भी मिल की जमीन पर घरों की लॉट्री निकलेगी उसमें मजदूरों को भाग लेने का मौका दिया जाएगा। म्हाडा के अनुसार ३० जुलाई तक मिल मजदूर विकल्प का चयन कर सकते हैं। मजदूर म्हाडा की वेबसाइट https://mhada.maharashtra.gov.in/  या म्हाडा के मुंबई स्थित मुख्यालय में जा कर फॉर्म भर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com