spot_img
Homeमुंबईशेयर टैक्सी ले जा रही है बेस्ट का शेयर प्रतिदिन ४० लाख...

शेयर टैक्सी ले जा रही है बेस्ट का शेयर प्रतिदिन ४० लाख का हो रहा नुकसान

मुंबई (सं. भा.)। एक ओर बेस्ट जहां घाटे में चल रहा है वहीं उस की कमाई का ४० लाख रुपए प्रतिदिन शेयर टैक्सी व ऑटो वाले मार ले जा रहे है। महाराष्ट्र के परिवहन विभाग की ओर से मुंबई में शेयर टैक्सी व ऑटो को अनुमति मिलने से बेस्ट को प्रतिदिन करीब ४०-५० लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस नुकसान के कारण बेस्ट का टेस्ट बिगड़ रहा है। क्योंकि बेस्ट की सेवा पूरी तरह से सामान्य जनता को समर्पित इस नुकसान भरपाई को पूरा करने के लिए बेस्ट प्रशासन यातायात पुलिस के माध्यम से शेयर टैक्सी व ऑटो  रिक्शावालों की नकेल कसने की योजना तैयार कर रही है। परिवहन विभाग की अधिकृत अनुमति मिलने के बाद शेयर टैक्सीवाले बेस्ट के बस स्टॉप के पास से ही सवारियों को उठा लेते हैं। रेलवे के ७० और पश्चिम रेलवे की १०० जगहों के अलावा मुंबई शहर व उपनगर में बस स्टॉप से सवारियों को शेयर टैक्सीवाले बैठाते हैं, जिसके कारण बेस्ट को प्रतिदिन ४० से ५० लाख रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। घाटे में चलनेवाली बेस्ट की बसों को यह घाटा और अधिक भारी पड़ने लगा है। बेस्ट के चेयरमैन आशिष चेंबूरकर ने यातायात पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त को इस संबंध में पिछले दिनों पत्र भी लिखा है कि बस स्टॉप पर गैरकानूनी तरीके से शेयर टैक्सीवाले सवारी उठाते हैं। उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाती है, जो पर्याप्त् नही है। वे दंड भरकर छूट जाते हैं इसलिए उनके खिलाफ और कड़ा कदम उठाया जाए। अन्यथा दंड वसूलने का अधिकार बेस्ट प्रशासन को दिया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com