spot_img
Homeमुंबईसंत गाडगेबाबा की जयंती पर नगरसेवक ने किया साफ-सफाई

संत गाडगेबाबा की जयंती पर नगरसेवक ने किया साफ-सफाई

मुंबई (सं. भा.) : स्वछता अभियान के अग्रज और प्रसिद्ध समाज सुधारक संत गाडगेबाबा महराज की जयंती के उपलक्ष्य में  शुक्रवार २३ फरवरी को वार्ड क्रमांक ५० के नगर सेवक दीपक ठाकुर ने स्वच्छता अभियान चलाकर बाबा का जन्म दिन मनाया | इस सुयोग बेला पर मालाड पश्चिम, देवरूखकरवाडी स्थित उक्त नगरसेवक का कार्यालय भी अपना एक वर्ष पूरा किया | बाबा की जयंती और कार्यालय खुलने के एक वर्ष पूरा होने का मौका था | दोनों अवसरों को यादगार बनानें हेतू पूरे वार्ड परिसर में आने वाली सड़क,गली,मोहल्ले आदि की साफ-सफाई की गई | नगरसेवक दीपक ठाकुर ने संत गाडगेबाबा के सामाजिक कार्यों, उनके महान विचारों तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया | इस अवसर पर नगरसेवक का सहयोग देते हुए महानगर पालिका के कामगार ,भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और स्थानीय लोगों ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनया | नगरसेवक दीपक ठाकुर ने संत गाडगेबाबा के सामाजिक कार्यों और उनके महान विचारों और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया |

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com