मुंबई (सं. भा.) : जब भी मुंबई में विकास की बात आती है तब तब गरीबों की बस्तियों पर बुलडोजर चलने की योजना नेता और मनपा के अधिकारी आसानी से बना लेते हैं | वर्षों की बसी बसाई बस्ती को छिन्न भिन्न करने में कोई कोताही नहीं बरती जाती है | कुछ इसी तरह का एक मामला होनें की हलचल कांदिवली में है, जहां के लोग भाजपा नेता और अधिकारीयों की मिलीभगत की बात कर रहें है |
मिली जानकारी के अनुसार कांदिवली पश्चिम, अभिलाषनगर,शास्त्री नगर और दुर्गानगर के सैकड़ों झोपड़े पोईसर नदी और उसके सहायक नाले के नाम पर उजाड़ने की तैयारी हो रही है | इसके लिए घरों का सर्वे आदि किया जा रहा है | लोगों का कहना है कि २००६ और २००७ में पोईसर नदी की पर्याप्त चौड़ाई की गई है और १५० मीटर लम्बाई के नाले की चौड़ाई ३५ फीट है | प्रभावित होने वाले लोगों का कहना है कि जलमाव की कोई समस्या नहीं है, नदी चौड़ी होने के बाद यहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है लेकिन भाजपा के विधायक योगेश सागर और मनपा प्रभाग समिति के अध्यक्ष कमलेश यादव बिल्डरों को ध्यान में लेकर गरीबों के आशियाना को निशाना बना रहें है | लोग पूरी तरह से भाजपा के नेताओं से डरे और सहमें हुए है और खुलकर विरोध करने से डर रहे है | भाजपा विधायक से कुछ होनें वाले प्रभावितों ने बात करना चाहा तो उनके जबाब टेढ़े थे | विधायक ने कहा कि सब लोग जमीन की भरनी करके कब्जा किए हो उसे खाली करना होगा जिनके पास पुरावा होगा घर मिल जायेगा | रहिवासियों की बात पर यकीन करें तो उक्त जगह भरपूर मलाई वाली है, मलाई खाने के लिए योजना बनाई जा रही है | विधायक योगेश सागर लोगों को समझाने में लगे है कि कांदिवली में पर्यायी जगह मिल जाएगी पर सबको यकीन नहीं हो रहा है कि ३०० घर कांदिवली मिल पाएगा | अभिलाषनगर में बिल्डर को लाने के लिए और अगल बगल के भूखण्डों पर बनी, बन रही और बनानें वाली बिल्डिंग को लाभ के लिए किया जा रहा है | रहिवासियों का कहना है कि विधायक योगेसागर, मनपा प्रभाग समिती अध्यक्ष कमलेश यादव के इशारे पर कर रहे है | जब कमलेश यादव कांग्रेस, और सपा में थे तब से बिल्डरलाबी के लिए काम कर रहे है | पहले कांग्रेस के पूर्व स्वर्गीय विधायक पी.यू. मेहता को इस काम इस्तेमाल करते थे अब भाजपा में आने के बाद योगेश से वही काम ले रहे है | उत्तर भारतीयों को एक बार फिर संजय निरुप की याद सताने लगी है, होने वाले प्रभावितों को विश्वास है कि निरुपम होते तो इंसाफ होता | चारकोप विधान सभा से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ चुके भरत पारेख कहना है कि विकास हो पर गरीबों पर अन्याय न हो | कई साल पहले भाजपा से नगर सेवक का चुनाव लड़ चुके और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता राजन यादव का कहना है कि जहां से नदी नाले का निर्माण पानी के बहाव की समस्या को लेकर हो रहा है अब पहले जैसी बात नहीं है | राजन यादव ने बताया कि उक्त नदी और नाले की चौड़ाई मिलाकर वर्तमान में १३५ फिट है जब की बहाव के लिए १२० फिट पर्याप्त माना गया है | अगर बिल्डरों की बात न होती तो शायद इतनी दिलचस्वी न होती | रहिवासी आशियाना बचानें के लिए भागमभाग में लगे है पर किसे सुनाएं अपनी फरियाद, कौन सुनेगा इनकी आवाज़ !


