मुंबई (सं.भा.)। गर्मियों के मौसम में उत्तर भारत जाने वालों की ब़डी संख्या को देखते हुए रेलवे को अधिक ग़ाडियां चलानी चाहिए। इसको लेकर शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री विद्या ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी का एक शिष्टमंडल पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक से मिला। शिष्टमंडल ने परे के जीएम से मांग किया कि पश्चिम रेलवे उत्तर भारत के लिए अधिक ट्रेनें गर्मी के महीनों में चलाये इसमें उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था हो।
परे के जीएम से मिला बीजेपी शिष्टमंडल
बीजेपी शिष्टमंडल में भाजपा महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर, महासचिव प्रद्युम्न शुक्ला, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आर यू सिंह, महासचिव अमरजीत मिश्रा, सचिव आरडी यादव, भाजपा मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष संतोष पांडे, मुंबई रेल प्रवासी संघ महासचिव कैलाश वर्मा व कपिलराज वर्मा और शमशेर सिंह शामिल थे। परे जीएम को दिए निवेदन में शिष्टमंडल ने मांग किया कि मुंबई से वाराणसी वाया सूरत गा़डी चलाई जाए, साथ ही बांद्रा से गाजीपुर के बीच शुरु साप्ताहिक ट्रेन को सप्ताह में ३ बार चलाया जाए। उत्तर भारत जानेवाली गा़डियों में अतिरिक्त डिब्बे जो़डे जाए। लखनऊ-गोरखपुर-दरभंगा जैसी विशेष गा़डियां चलाई जाएं।


