spot_img
Homeमुंबईशर्मा की चंगुल में फंसा नदीम पिस्टल व २ कारतूस बरामद

शर्मा की चंगुल में फंसा नदीम पिस्टल व २ कारतूस बरामद

ठाणे (सं.भा.)। शातिर अपराधी मोहम्मद नदीम अजीज मर्चेंट उर्फ  नदीम चिकना को ठाणे पुलिस की हफ्ता विरोधी इकाई ने मुंब्रा के अमृतनगर परिसर से गिरफ्तार किया है, जो मुंब्रा में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद वर्ष २०१६ से फरार चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार ठाणे पुलिस हफ्ता विरोधी दस्ते के प्रमुख प्रदीप शर्मा को जानकारी मिली थी कि नदीम चिकना मुंब्रा बाईपास के समीप ख़डी मशीन रोड पर आने वाला है।

इसके आधार पर हफ्ता विरोधी दस्ते के प्रमुख प्रदीप शर्मा, पुलिस निरीक्षक राजकुमार कोथमिरे, पुलिस निरीक्षक विकास घोडके, उपनिरीक्षक हेमंत धोले व पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर कौसा के अमृतनगर परिसर स्थित गुप्ता पैलेस इमारत से नदीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तरफ से ली गई तलाशी के दौरान इसके पास एक देशी पिस्टल व २ जीवित कारतूस बरामद हुआ है।

भताया गया है कि पुलिस जब उसे पक़डने के लिए जाती है तो वह ब्लेड से वार करता है और साथ ही गैस सिलेंडर खोलकर आग लगाने का प्रयास करता है। मुंब्रा पुलिस भी उसकी तलाश में लगी हुई थी, लेकिन हाथ नही लग पा रहा था। प्रदीप शर्मा ने बताया कि नदीम के खिलाफ हत्या के प्रयास, हफ्ता उगाही, डकैती जैसे संगीन मामलों के १५ गुनाह दर्ज है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com