spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसराफा कारोबारी से लूट का राजफाश, दो बदमाश गिरफ्तार

सराफा कारोबारी से लूट का राजफाश, दो बदमाश गिरफ्तार

सुलतानपुर (सं. भा.) : भटपुरा गांव में एक जुलाई को सराफा कारोबारी से हुई लूट की वारदात का राजफाश करते हुए गोसाईगंज थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अयोध्या जनपद के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से लूटी गई एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे, 12 हजार रुपये व जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह में शामिल बदमाश जनपद अंबेडकरनगर के भीटी, कोतवाली बीकापुर के निधियावां बाजार, हरिनटनगंज थाना इनायतनगर व रामपुर भगन थाना तारुन अयोध्या के सराफा व्यापारियों को भी लूटने की योजना बना रहे थे।

भरथीपुर निवासी दिनेश सोनी एक जुलाई को सुदनापुर बाजार स्थित अपनी ज्वैलरी की दुकान जा रहे थे। बड़ी नहर के पास काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया था। तमंचा सटाकर बदमाश बैग में रखे 15 हजार रुपये, 20 ग्राम सोना व चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्जकर थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी व एसओजी प्रभारी अजय प्रताप यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।

रविवार की सुबह सूचना मिली बिना नंबर की बाइक पर कुछ बदमाश हैदरगंज रोड से फुलौना चौराहा होते हुए सुदनापुर आ रहे है। गौरा गांव के पास पुलिस टीम ने आकाश दूबे निवासी पूरब पट्टी शीला का पुरवा और रामचरित्र यादव निवासी ग्राम रामपुर प्रतापपुर थाना हैदरगंज अयोध्या को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितों ने कुबूल किया कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए उसी दिन कूरेभार थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल लूटी थी। आरोपितों के खिलाफ हैदरगंज, बीकापुर, कूरेभार व गोसाईंगंज में गैंगस्टर, एनडीपीएस, लूट, आ‌र्म्स एक्ट, अपहरण व हत्या के प्रयास समेत कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com