spot_img
Homeमुंबईसेंसर बोर्ड में अटकी `अय्यारी' लटकी

सेंसर बोर्ड में अटकी `अय्यारी’ लटकी

मुंबई (सं.भा.)। एक्टर मनोज बाजपेयी व सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म `अय्यारी’ सेंसर बोर्ड में अटक गई है फिल्म ९ फरवरी को रिलीज होनी है, लेकिन अभी तक सेंसर बोर्ड से फिल्म को क्लीयरेंस नहीं मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिलीज से पहले रक्षा मंत्रालय यह फिल्म देखना चाहता है यह फिल्म दो आर्मी ऑफिसर की जिंदगी पर आधारित है रक्षा मंत्रालय यह देखना चाहता है कि फिल्म में आर्मी के इमेज को सही ढंग से पेश किया गया है या नहीं। इसे पहले संजय लीला भंसारी की फिल्म `पद्मावत’ भी सेंसर बोर्ड में फंस गई थी। `अय्यारी’ की रिलीज में सिर्फ  एक सप्ताह का समय रह गया है। यदि समय पर सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट नहीं मिला तो फिल्म की रिलीज टल सकती है। `अय्यारी’ अक्षय कुमार की फिल्म `पैडमैन’ के साथ ९ फरवरी को रिलीज होनी है। एक्टर मनोज व सिद्धार्थ ने फिल्म में सेना के अधिकारी की भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com