spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसों में दो की मौत, तीन गंभीर

सड़क हादसों में दो की मौत, तीन गंभीर

उन्नाव (सं. भा.) : अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन घायल हो गए। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हो गए। युवक विदेश जाने के लिए अपने दो अन्य साथियों के साथ एजेंट को रुपये देने जा रहा था। वहीं बांगरमऊ में लोडर का टायर फटने से सड़क पर गिरने से अधेड़ की मौत हो गई।

हादसा एक : अचलगंज थाना क्षेत्र में ओरहर के मजरे बस्तीखेड़ा निवासी 40 वर्षीय कुलवीर यादव अपने साथी सुशील (26) पुत्र हरिपाल व आवास विकास निवासी निखिल (30) पुत्र बउवा के साथ बाइक से बिछिया जा रहा था। अचलगंज थाना क्षेत्र में ओरहर गांव के निकट आयरन फैक्ट्री के पास पुरवा की ओर से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान कुलवीर यादव की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कुलवीर विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। मां मनोरमा और पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

हादसा दो : हरदोई के कस्बा माधौगंज निवासी 40 वर्षीय रामखेलावन अपने साथियों के साथ एक लोडर से रविवार को क्षेत्र के नानामऊ गंगा घाट पर ककड़ी खीरा आदि खरीदकर वापस लौट रहा था। लोडर में भार अधिक होने से रामखेलावन लोडर में लटक गया। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर मरे कंपनी मोड़ पर अचानक लोडर क टायर फट गया, जिससे पीछे लटका रामखेलावन सड़क पर गिर गया। जब तक उसके साथ आये लोग इलाज की व्यवस्था करते अधेड़ ने दम तोड़ दिया।

– अचलगंज के ओरहर गांव के निकट ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार के अस्पताल पहुंचाने में पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। अचलगंज और अजगैन पुलिस ने सीमा क्षेत्र एक दूसरे का बता मौके पर पहुंचना भी गंवारा नहीं समझा। बाद घायलों को छटपटाता देख स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com