मुंबई, (सं.भा.) सावन मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन संयोग पर मढ़ के एरंगल गांव स्थित प्राचीन ओंकारेश्वर मंदिर में हजारों कांवड़ियों ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांदिवली पश्चिम सहित मुंबई के विभिन्न इलाकों से कांवड़िए एरंगल पहुंचे। कांवड़ियों के जयघोष से पूरा मार्वे रोड ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के नारों से गूंजता रहा।(शेष पेज 2 पर)
केसरी सेवा संघ की ओर से नीलकंठ नगर से करीब 300 कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगरसेविका मनीषा कमलेश यादव, दक्षता श्रीकांत कवठणकर, पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ‘दादा भाई’, गोपाल झा, मुकेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। मार्वे रोड होते हुए यात्रा ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची। संघ अध्यक्ष दिग्विजय पांडे ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है।
वहीं मिथिला नवयुवक संघ एवं रामनवमी सेवा समिति की ओर से गणेश नगर स्थित मिथिला हनुमान मंदिर से करीब 1100 कांवड़ियों की यात्रा निकली। गणेश नगर, 90 फीट रोड, मार्वे रोड और मालवणी नंबर-1 होते हुए कांवड़िए एरंगल पहुंचे और ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
कांवड़ियों के स्वागत के लिए मार्वे रोड, मालवणी नंबर-1 से लेकर एरंगल तक जगह-जगह सेवा स्टॉल लगाए गए थे। मलाड विधानसभा क्षेत्र के विधायक असलम शेख भी कई सेवा पंडालों में पहुंचकर कांवड़ियों का स्वागत करते नजर आए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन क्षेत्र में भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कांवड़ियों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण आयोजन की सराहना की।
यात्रा मार्ग पर मालवणी पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। पुलिसकर्मी पूरे मार्ग पर तैनात रहे और चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।मुंबई, (सं.भा.) सावन मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन संयोग पर मढ़ के एरंगल गांव स्थित प्राचीन ओंकारेश्वर मंदिर में हजारों कांवड़ियों ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांदिवली पश्चिम सहित मुंबई के विभिन्न इलाकों से कांवड़िए एरंगल पहुंचे। कांवड़ियों के जयघोष से पूरा मार्वे रोड ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के नारों से गूंजता रहा।
केसरी सेवा संघ की ओर से नीलकंठ नगर से करीब 300 कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगरसेविका मनीषा कमलेश यादव, दक्षता श्रीकांत कवठणकर, पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ‘दादा भाई’, गोपाल झा, मुकेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। मार्वे रोड होते हुए यात्रा ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची। संघ अध्यक्ष दिग्विजय पांडे ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है।
वहीं मिथिला नवयुवक संघ एवं रामनवमी सेवा समिति की ओर से गणेश नगर स्थित मिथिला हनुमान मंदिर से करीब 1100 कांवड़ियों की यात्रा निकली। गणेश नगर, 90 फीट रोड, मार्वे रोड और मालवणी नंबर-1 होते हुए कांवड़िए एरंगल पहुंचे और ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
कांवड़ियों के स्वागत के लिए मार्वे रोड, मालवणी नंबर-1 से लेकर एरंगल तक जगह-जगह सेवा स्टॉल लगाए गए थे। मलाड विधानसभा क्षेत्र के विधायक असलम शेख भी कई सेवा पंडालों में पहुंचकर कांवड़ियों का स्वागत करते नजर आए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन क्षेत्र में भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कांवड़ियों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण आयोजन की सराहना की।
यात्रा मार्ग पर मालवणी पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। पुलिसकर्मी पूरे मार्ग पर तैनात रहे और चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।