मुंबई (सं. भा.)। महाराष्ट्र आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) और मुंबई पुलिस ने बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के विभिन्न इलाके में छापेमारी कर बांग्लादेशीयों की धर पकड़ की जा रही है।
खुशिया एजेसिंयों से बांग्लादेशियों के दशतगर्दी की गतिविधियों में लिप्त होने की सूचनाएं मिल रही है। पिछले दिनों एटीएम ने बांलादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अनसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के पुणे, अंबरनाथ एवं महाड से ५ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। उनकी तफ्तीश में यह जानकारी सामने आयी थी कि उनके निशाने पर भारतीय सेना का बेस कैंप था। मालवणी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मालाड (प.) के मालवणी स्थित मढ़ इलाके में अवैध रुप से बांग्लादेशी रह रहे हैं।
पुलिस ने मढ़ इलाके मे इमारत के एक कंस्ट्रक्शन साइड पर छापेमारी कर ८ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो उनके बांग्लादेशी होने की बात सामने आयी। पुलिस ने भारत में अवैध रुप से रहने के मामले में बांग्लादेशियों को गिरपÌतार कर लिया। पुलिस ने कंस्ट्रक्शन साइड पर मजदूरी का काम करने वाले बाग्लादेशियों की गतिविधियों की जांच कर रही है।
कांदिवली (प.) के एमजी रोड स्थित जैन मोटर्स के सामने बोहरा कॉलोनी से तीन बांग्लादेशियों को पकड़ा गया। कांदिवली पुलिस ने तीनों बांग्लादेशियों को अवैध रुप से देश में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले ही एटीएम ने कांदिवली (प.) के लालजी पाड़ा में छापा मारकर ८ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था।


