spot_img
Homeमुंबई१ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस के शिकंजे मे नराधम,...

१ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस के शिकंजे मे नराधम, २३ तक हिरासत

मुंबई (सं. भा.)। मात्र एक साल की अबोध बच्ची के साथ पाश्वीक व्यवहार करने वाला नराधम आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। सरकार द्वारा निर्भया कांड के बाद इस तरह के अपराधों पर लगाम कसने के लिए कानून तो कई बनाए गए लेकिन कानूनी दावपेच के चलते अथवा कानून का सख्ती से पालन कराने के अभाव मे इसपर लगाम नही लग पा रही है। आज भी निर्भया के दोषियों को फासी पर लटकाया नही जा सका। ऐसा ही एक मामला मालाड मे प्रकाश मे आया है जहा १ साल की मासूम के साथ २४ साल के नराधम ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। मालाड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक फर्नांडिस ने बताया कि जैसे हमें जानकारी मिली हमने आरोपी को धर दबोचा। मालाड पुलिस के अंतर्गत एक बच्ची से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के पड़ोस में रहनेवाले २३ वर्षीय विक्रम दोमन चौधरी को आरोप में  गिरपÌतार किया है। मालाड पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक शुक्रवार को आरोपी बच्ची को एक पार्क में लेकर गया। पार्क में ले जाने के बाद उसने बच्ची के साथ गलत हरकते की। शाम को जब बच्ची अचानक रोने लगी तो उसके माता-पिता उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने जांच करने के बाद बताया कि बच्ची की प्राइवेट पार्ट में जख्म के निशान है। डॉक्टर ने बच्ची को शताब्दी अस्पताल ले जाने के लिए कहा। शताब्दी अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ किसी ने गलत हरकतें की हैं। बच्ची के माता-पिता ने तुरंत मालाड पुलिस स्टेशन का रुख कर मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य मामले दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com