वसई (सं. भा.)। मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग के चिंचोटी इलाके से वालीव पुलिस ने एक आयशर टैम्पो सहित लाखों का प्रतिबंधित तंबाखू युक्त गुटखा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। वालीव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास चौगुले को मुखबीर से सूचना मिली कि महामार्ग से चिंचोटी से चिंचोटी के रास्ते प्रतिबंधित तंबाखू युक्त गुटखे का बड़ा खेप आने वाला है।
शूचना के आधार पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की टीम ने उक्त स्थान पर घेरेबंदी कर एक आयशर टैम्पो को पकड़ा। जांच में टैम्पो से विभिन्न कंपनियों के अवैध गुटखा बरामद हुआ, जिसकी कीमत १९,५६,१०० रुपए बताई गई है।


