spot_img
Homeमुंबई'बेस्ट' के स्मार्ट मीटर से ११ लाख बिजली उपभोक्ताओं को होगा फायदा

‘बेस्ट’ के स्मार्ट मीटर से ११ लाख बिजली उपभोक्ताओं को होगा फायदा

मुंबई (सं. भा.) बिजली बिल को लेकर उपभोक्ताओं और बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियों के बीच हमेशा से विवाद रहा है। ऐसे में ‘बेस्ट बिजली उपभोक्ताओं को घर पर बिजली बिल की मीटर रीडिंग, अतिरिक्त बिल जैसी जानकारी देनेवाले स्मार्ट मीटर मार्च से उपलब्ध होंगे। इससे प्रशासन से होनेवाले विवादों से बचा जा सकेगा और घर बैठे सेवाएं मिलने से करीब ११ लाख ग्राहकों को काफी फायदा होगा। ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए ‘बेस्ट’ के विद्युत विभाग द्वारा कई पहल की गई हैं। इसमें स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इस नई तकनीक का उपयोग कर आवासीय, औद्योगिक और स्लम क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के मीटर बदले जाएंगे। बेस्ट के पावर डिविजन ने अडानी के साथ करार किया है। इसके मुताबिक, अडानी कंपनी के जरिए तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मुंबई में कुछ जगहों पर कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे। इन स्मार्ट मीटरों को एससीएडीए तकनीक का इस्तेमाल कर पेश किया जाएगा।

इस तरह की गतिविधियां चलाई जाएंगी

अडानी इलेक्ट्रिक सिटी कंपनी को स्मार्ट मीटर हेतु दो साल के लिए १,३०० करोड़ रुपए का ठेका दिया गया है। बोर्ड के मुताबिक, सोसायटियों और प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर बदलने का काम किया जाएगा। इसके बाद इस तकनीक का इस्तेमाल स्लम एरिया में किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com