मुंबई (सं. भा.) मुंबई महानगर क्षेत्र के अधिकांश रेलवे स्टेशन 80 वर्ष पूरे कर चुके है। इन स्टेशनों पर यात्री भी दिन प्रति दिन बढ़ रहे है, लेकिन स्टेशनों का सुधार अब तक नहीं हो पाया है। इसी के मद्देनजर मुंबई रेलवे डेवलपमेंट कारपोरेशन (एमआरवीसी) ने एमयूटीपी 3ए प्रोजेक्ट के तहत 17 स्टेशनों के सुधार का निर्णय लिया था, इस प्रोजेक्ट के तहत 5 स्टेशनों के कायाकल्प का काम शुरू हो गया है, लेकिन बचे हुए 11 स्टेशनों का काम दिवाली के बाद शुरू होगा। फिलहाल वेस्टर्न लाइन के मीरा रोड, कांदिवली और खार रोड स्टेशन का काम चालू है, तो वहीं सेंट्रल लाइन के नेरल और घाटकोपर स्टेशन का भी काम चालू है।



