जौनपुर (सं. भा.) : लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित पिपरौल गांव में ढाबा के पास रविवार सुबह पुलिस ने ट्रक पर लादकर वध को ले जाए जा रहे 20 गोवंश बरामद किए। ट्रक व कार छोड़कर गोवंश तस्कर कोहरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। मुखबिर ने सूचना दी कि ट्रक में गोवंश लादकर तस्कर पिपरौल गांव के पास खड़े हैं। पुलिस वहां पहुंची तो तीन व्यक्ति ट्रक से कूदकर व बगल में खड़ी कार से निकलकर दो व्यक्ति कोहरे का लाभ लेकर भाग गए। ट्रक से 11 गाय व नौ बछड़े बरामद हुए। उनके मुंह व पैर निर्दयता से कसकर बांधे हुए थे। पुलिस दोनों वाहनों व गोवंश को थाने ले आई। पुलिस टीम में एसआइ द्वय राम विलास व धुरंधर प्रसाद के अलावा कांस्टेबल विवेक मौर्या, सोनू यादव, दीपक कुमार व संजय कुमार रहे।
20 गोवंश लदा ट्रक व कार कब्जे में, तस्कर फरार
RELATED ARTICLES


