पश्चिम रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड
मुंबई (सं. भा.): पश्चिम रेलवे ने बेटिकट यात्रियों से जुर्माना वसूलने के मामले में नित नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। पश्चिम रेलवे के द्वारा बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चला कर महज एक माह में करीब 26 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड दंड वसूली की गई है।
सीपीआरओ सुमित ठाकुर के अनुसार 2022 से पश्चिम रेलवे टिकट जांच से एकत्र किए गए उच्चतम जुर्माने के स्वयं के रिकॉर्ड को पार कर रहा है। मार्च 2022 में 19.35 करोड़ रुपये, अप्रैल में 21.82 करोड़ और मई 2022 में 25.98 रुपये जो कि मार्च 2022 की तुलना में 34% अधिक है। अवैध यात्रा के लगभग 3.64 लाख मामलों का पता चला, जिसके परिणामस्वरूप 25.98 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वसूली हुई। यह पिछले 5 वर्षों में सर्वाधिक है। अनधिकृत यात्रा पर रोक लगाने के लिए नियमित टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए लगभग 2072 टिकट जांच कर्मचारी लगे हुए हैं।
गौरतलब है कि 2 मुख्यालय के 22 कर्मचारियों के उड़न दस्ते की टीम ने 2 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया, जिसमें प्रति कर्मचारी प्रतिदिन औसतन 38,000 रुपये से अधिक का जुर्माना प्राप्त हुआ।
यह उपलब्धि मुंबई सेंट्रल टिकट चेकिंग स्टाफ और मुख्यालय के फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा किए गए प्रयासों के कारण हासिल की जा सकी है।


