पालघर (सं. भा.) मुंबई- अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग हादसों का मार्ग बन गया है। इस राजमार्ग (हाई वे) सड़क दुर्घटना होने की बात अक्सर सामने आती रहती है। ऐसे ही एक सड़क दुर्घटना में पालघर जिले के मनोर थाना क्षेत्र के सातीवली में एक तेज रफ्तार बाइक ने आगे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 3 बाइक सवारों की मौके पर ही हो गई। यह हादसा रात के समय मुंबई से गुजरात की ओर जाने वाली लेन पर खड़े कंटेनर से तेज रफ्तार बाइक के टकराने से हुआ हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार तीनों वसई में स्थित एक कंपनी से काम कर घर लौट रहे थे। इस हादसे विक्रमगड तहसील के करसोड में रहने वाले नरेश लाडक्या भोईर (22 वर्ष), डोल्हारी बुद्रुक में रहने वाले सूरज राघ्या ठाकरे (18 वर्ष) और मयूर विनोद ठाकरे (17 वर्ष) मौत हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहन चालक रात के समय अपने भारी वाहनों को खुले में हाईवे पर पार्क कर देते हैं, जिससे ऐसे हादसों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

तेज रफ्तार बाइक ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर
मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध रूप से पार्क करने वाले इन भारी वाहन चालकों के खिलाफ स्थानीय पुलिस प्रशासन और आरटीओ विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, इसलिए छोटे निजी वाहनों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संबंधित विभाग द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई न किए जाने पर स्थानीय नागरिकों ने रोष जताया जा रहा है।


