spot_img
Homeमुंबईमीरा-भाईदर में मैथिल समाज भवन का भूमिपूजन हुआ संपन्न 

मीरा-भाईदर में मैथिल समाज भवन का भूमिपूजन हुआ संपन्न 

मीरा-भाईंदर (सं.भा.) : MMR यानी मुंबई और आसपास के इलाकों में बिहार के मैथिली भाषी बड़े पैमाने पर बसे हुए हैं। मीरा-भाईंदर में भी मैथिल समाज के लोग बहुतायत संख्या में रहते हैं। यह समाज काफी समय से मीरा-भायंदर में मैथिल समाज भवन बनाये जाने को लेकर प्रयासरत था। इसी कड़ी में रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विन चौबे और बिहार विधानपरिषद अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर के हाथों आरक्षण क्रमांक 320 पर मैथिल समाज भवन का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोकगायिका मैथिली ठाकुर सहित मैथिल समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मैथिल भवन के निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक प्रताप सरनाईक का बड़ा योगदान है। सरनाईक के प्रयासों से राज्य सरकार ने इस भवन के निर्माण को लेकर 1 करोड़ रुपये की राशि दी है। मीरा- भाईंदर मनपा के मुख्य अभियंता दीपक खांबित ने बताया कि 1000 वर्ग फ़ीट जमीन में बन रहा भवन एक मंजिला होगा, इसमें दो हॉल होंगे। दोनों हॉल में लगभग 70 से 80 लोगो के बैठने की क्षमता होगी। भवन का निर्माण और संचालन मीरा-भाईंदर मनपा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मनपा आयुक्त दिलीप ढोले, पालघर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, शिवसेना जिलाध्यक्ष राजू भोईर, पूर्व नगरसेवक विक्रम प्रताप सिंह, मैथिल समाज से आमोद झा सहित मैथिल समाज के अन्य गणमान्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com