- वसई –विरार मनपा की योजना
वसई (सं. भा.) पर्यावरण संतुलन में पेड़ों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। इसको देखते हुए वसई विरार- मनपा ने वृक्षारोपण करने की योजना बनाई है। वसई-विरार शहर में हरित पट्टा बढ़ाने के लिए मनपा ने शहर के विभिन्न खुले स्थानों पर 3000 पेड़ लगाने का निर्णय लिया है। जिसका टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही पेड़ लगाकर इसका समुचित रखरखाव किया जाएगा। पिछले वर्ष शुरू हुए कोरोना संकट के कारण मनपा पौधारोपण नहीं कर पाई थी, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।
मनपा के वृक्षारोपण विभाग की डॉ चारुशिला पंडित ने बताया कि वृक्षारोपण का कार्य पूरा कर वृक्षों का संरक्षण किया जायेगा। इसके पूर्व मनपा के शिरगांव, नारंगी, खरदी कोशिम्बे, धानिब आदि विभिन्न स्थानों पर तीन साल में तीन लाख से अधिक पेड़ लगा चुकी है।


