पालघर (सं. भा.) पालघर में वन विभाग के अधिकारियों ने दो मुंह वाले सांप के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग सांप की तस्करी करने के लिए ले जा रहे थे। सांप का वजन 3 किलो बताया जा रहा है। जादू टोना और तांत्रिक कामों के लिए इस सांप की बाजार में काफी मांग है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पालघर जिले के चहाड़े गांव के सज्जनपाड़ा में जादू टोना कर पेड़ से पैसे की बारिश करवाने के लिए दो मुंह वाले सांप को बेचने के लिए आने वाले हैं, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियो ने जाल बिछा कर इन्हें सांप के साथ गिरफ्तार कर लिया..



