spot_img
Homeअन्यमुंबई मे बना पहला डिसइन्फेक्शन केंद्र

मुंबई मे बना पहला डिसइन्फेक्शन केंद्र

मुंबई (सं. भा.)। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए तरह -तरह की तकनीक इजाद की जा रही है। इसी कड़ी में मुंबई के पोद्दार अस्पताल में डिसइन्फेक्शन चेंबर स्थापित किया गया है। यह चेम्बर वायरस को मारने में मददगार साबित होगा।

पोद्दार अस्पताल में होगी चिकित्सा

बीएमसी और मोटापा रोग विशेषज्ञ डॉ. मुफ्फजल लकड़ावाला के सहयोग से इस चेम्बर को वर्ली के पोद्दार अस्पताल में स्थापित किया गया है। बीएमसी के एक अधिकारी ने वताया कि यह चेंबर अतिरिक्त प्रिका@शन के लिए हैं। चेंबर में एक खास तरह का कुहासा (जल की नन्हीं बूंदों) निकलता है, जो कपड़ों पर रहने वाले वायरस का खात्मा करने के लिए मदद करता है। अस्पताल में आने वाले लोगों को हम २० सेकेंड इस चेंबर में रहने की सलाह देते हैं। चेंबर में निकलने वाला मिस्ट सोप वाटर (साबुन का पानी) है, जिसका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com