spot_img
Homeमुंबईकैबिनेट मंत्री ने लिया टीकाकरण केंद्र का जायजा, असलम शेख ने देखी...

कैबिनेट मंत्री ने लिया टीकाकरण केंद्र का जायजा, असलम शेख ने देखी चोक्सी अस्पताल की कार्यप्रणाली

मुंबई (सं. भा.)। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं मुंबई शहर के पालक मंत्री असलम शेख ने मालाप पश्चिम के मार्वे रोड स्थित चोक्सी हास्पिटल मे शुरु किए गए टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया। अपनी विधानसभा मे लोगों को टीके की दिक्कत न हो इसके लिए असलम शेख ने कई और टीकाकरण केंद्र खोलने की तैयारी की है। इसी कड़ी मे उन्होंने चोक्सी अस्पताल के बाद आदर्श लेन, एवरसाइन नगर, मालवणी गेट नं. ६, मनपा अस्पताल, मालवणी म्हाणा, मढ मार्वे, गोरेगांव स्पोर्टस क्लब आदि स्थानों पर जल्द ही शुरु होने वाले टीकाकरण केंद्र की तैयारियों का जायजा लिया। असलम शेख ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों से लेकर महिलाएं और दिव्यांगों को कोई तकलीफ न हो इसके लिए हमारी पूरी तैयारी है। इन टीकाकरण केंद्रों पर कांग्रेस की तरफ से चाय नास्ता के साथ बुजुर्गों के लिए घर से आने जाने के लिए वाहन उपलब्ध लराए जाएंगे। इस अवसर पर शेख के साथ कांग्रेस के कई नगरसेवक और कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com