मुंबई (सं. भा.)। कोरोना कि दूसरी लहर से देश ही नहीं महाराष्ट्र भी आज जुझ रहा है। कोरोना की लहर रोकने के लिए मनपा प्रशासन भी पसीना बहा रहा है। लेकिन उसे अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है क्योंकि उसके उपायोजना मे ही पुलिस और मनपा कर्मचारी छेद कर रहे है। भले ही अज्ञात कारणों से मुंबई मे कोरोना की रपÌतार कम दिखाई जा रही हो लेकिन सच्चाई यह है कि आज भी मुंबई मे कोरोना की रपÌतार चिंता जनक है। भले ही इसका विस्तार इमारतों मे हो रहा हो और झोपड़पट्टियों मे कम हो रहा हो लेकिन इसके चलते झोपड़पट्टियों मे लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने की छूट नहीं दी जा सकती।

गौरतलब हो की कांदिवली पश्चिम के लालजी पाढा, संजय नगर, गोसालिया रोड, लाल तिवारी रोड, ९० फीट रोड, जगदीश शेट्टी रोड, ओल्ड लिंक रोड, लिंक रोड पर शाम ढलते ही दुकाने सजने लगती है और ग्राहकों की भीड़ इस कदर जुटती है मानों उन्हें कोरोना के बारे मे कुछ पता ही नही है। न तो यहां मनपा की गाड़ी कभी चक्कर मारने आती है और न ही पुलिस की गश्ती वैन आती है। जबकि यहां पर पास मे लालजी पाड़ा और एकता नगर मे पुलिस चौकी है फिर भी पुलिस को यहां के भीड़ की खबर नही होती। यदि कोरोना ने अपना रुख झोपड़पट्टियों की ओर कर लिया तो यहां के लोगों का क्या होगा इसकी सिर्फ कल्पना की जा सकती है। लोगों की भीड़ ऐसी सटकर चलती है। जैसे मक्खियां भिनभिनाते हो मजे की बात तो यह है कि न तो यहां के नगरसेवको को पड़ी है और न ही विधायक सांसदों को। इसका खामियाजा तो यहां कि बेगुनाह जनता को ही भोगना पड़ेगा।


