spot_img

गज़ल

लगी है आग मेरे दिल में बुझायें कैसे।

तुम्हारी याद सनम बोलो मिटायें कैसे।।

 

अब तो जीने की तमन्ना भी खो गई मेरी।

फिर से उम्मीद के गुलशन को लगायें कैसे।।

 

हसीन ख्वाब जो बुने थे धुल गये सारे ।

चंद लमहों से उन सपनों  को सजायें कैसे।।

 

मेरी नजरों में वही फूल सा चेहरा है तेरा।

उन्ही रंगीन  नजारों को हम लायें कैसे।।

 

यकीन था नहीं कि ऐसे दगा दोगे मुझे।

तुम्हारा प्यार  मेरे  यार  भुलाये कैसे।।

 

गीतकार: रसियाकुमार

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com