spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकिशोरी से सामूहिक दुष्कर्म !

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म !

फतेहपुर (सं. भा.) : गाजीपुर थाने के डुंडरा पहाड़पुर गांव में शनिवार को देर शाम नित्य क्रिया करने जंगल गई किशोरी के साथ दो स्वजातीय किशोर समेत तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित किशोरी घर पहुंचकर आपबीती बताई, जिस पर परिजन किशोरी को लेकर थाने गए, लेकिन इलाकाई पुलिस ने बिना तहरीर लिए ही पीड़ित परिवार को थाने से यह कहकर भगा दिया कि मकान खाली कराने के विवाद में फर्जी कहानी रची गई है। जिससे पीड़ित परिवार दहशतजदा है।

डुंडरा पहाड़पुर गांव निवासिनी 16 वर्षीय किशोरी देर शाम एक महिला के साथ शौच क्रिया करने जंगल गई थी। बताते हैं कि तीनों आरोपियों ने पहले महिला को पकड़ा लेकिन महिला छीनाझपटी कर निकल गई। आरोप है कि उस बीच आरोपियों ने किशोरी को खेत में ले जाकर मुंह दबाकर बारी बारी से दुष्कर्म कर डाला। फिर धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप था कि आरोपियों में दो किशोर व एक बालिग युवक है। एसओ धीरेंद्र कुमार सिंह का कहना था कि किशोरी जिस समय का आरोप लगा रही है, उस वक्त तीनों आरोपी गांव में ग्रामीणों के साथ ही थे। बताया कि किशोरी के पिता व आरोपियों के बीच एक मकान में कब्जा करने का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। जिसको लेकर पीड़ित परिवार फर्जी आरोप मढ़ रहा है। घटना में तनिक भी सत्यता नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com