मुंबई (सं. भा.) 207 घण्टे का निरंतर वर्चुअल कवि सम्मेलन कर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली संस्था बुलंदी जज़्बात-ए-क़लम द्वारा आयोजित 12 दिसंबर 2021 को गोपेश्वर के नगर पालिका परिसर जिला चमोली में आयोजित करवाएगी गोपेश्वर काव्य महोत्सव बुलंदी जज़्बात-ए-क़लम संस्था उत्तराखंड के बाज़पुर से संचालित है जिसके संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी जी हैं ।जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रभारी व प्रतिभाग करेंगे, अनेको नवोदित व वरिष्ठ कवि काव्य पाठ कर काव्य गंगा प्रवाहित करेंगे। हाल ही में बुलंदी संस्था ने उत्तराखंड काव्य महोत्सव रुद्रपुर उत्तराखंड में आयोजित करवाया था जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों के कवियों ने प्रतिभाग किया और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l बुलंदी संस्था साहित्य जगत में अपना वर्चस्व स्थापित कर चुकी है बहुत ही कम समय मे प्रख्यात संस्थाओं में अपना नाम दर्ज करवाने भारत की पहली संस्था है बुलंदी l
गोपीनाथ की धरती पर आयोजित होगा बुलंदी का गोपेश्वर काव्य महोत्सव
RELATED ARTICLES


