spot_img
Homeगौचरन की जमीन कब्जा कर बेच रहे हैं भूमाफिया

गौचरन की जमीन कब्जा कर बेच रहे हैं भूमाफिया

स्थानीय विधायक और नगरसेवक ने बांध रखी है आंख पर पट्टी
मुंबई (सं. भा.) : मुंबई की अधिकांश सरकारी जमीनों पर मनपा या कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों की मिलीभगत से भुमाफियाओं ने कब्जा जमा कर वहां झोपड़पट्टी बसा दी है या झोपड़पट्टी बसाने का काम कर रहे हैं। कांदिवली पश्चिम, चारकोप गांव के पास बने जलाराम मंदिर के बगल से लेकर समुद्र की खाड़ी तक गौचरन और कलेक्टर की जमीन को बेखौफ भूमाफिया कब्जा कर वहां अवैध चॉल बना कर बेचने के धंधे में लिप्त हैं।

                 

योगेश सागर -आमदार (बीजेपी)         सुभदा गुढेकर -नगरसेविका (शिवसेना)

क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा चुने गए विधायक और नगरसेवक भी इस ओर से अपनी आंख पर पट्टी बांधे दिखाई देते हैं। सरकारी जमीन कब्जा कर रहे भुमाफियाओं को लेकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक योगेश सागर से लेकर स्थानीय शिवसेना नगरसेविका सुबधा गुडेकर तक को इस बारे में पूरी जानकारी है। इसके बावजूद महेंद्र यादव और सावंत नामक भुमाफियाओं के खिलाफ न तो कलेक्टर न ही मनपा के अधिकारी उचित कार्रवाई करते दिखाई देते हैं। इन भुमाफियाओं की दबंगई को देखते हुए स्थानीय जनता के मन में भ्रम फैल रहा है कि भूमाफिया महेंद्र यादव और सावंत को कहीं इन दोनो नेताओं का संरक्षण तो प्राप्त नही है।
गौरतलब है कि गौचरन और कलेक्टर की जमीन को भूमाफिया महेंद्र यादव और सावंत ने कलेक्टर कार्यालय और मनपा अधिकारियों की अनदेखी के कारण मुफ्त में हड़प लिया है। अवैध चॉल बनाने के लिए इन भुमाफियाओं ने इस जमीन पर उगे वर्षों पुराने मैंग्रोवज के जंगल को अवैध भरनी कर उसे नीचे दफना दिया है। सूत्रों कि माने तो यादव और सावंत नामक यह भूमाफिया खाली पड़ी जमीन पर पहले झोपड़ा बनाते हैं फिर वहां अवैध चॉल बना लेते हैं। दोनो भुमाफियाओं के करतूतों को ‘संगठन भारत’ अखबार प्रमुखता से उठाता रहा है। मजेदार बात यह है कि गौचरन और कलेक्टर के जिस जमीन पर महेंद्र यादव और सावंत जैसे भुमाफियाओं ने अवैध चॉल बनाई है वह मनपा आर दक्षिण विभाग के अंतर्गत आता है या पी उत्तर विभाग के अंतर्गत इसको लेकर आज तक अस्पष्ट है। मनपा के दोनों वार्डों के अधिकारी इन दोनो भुमाफियाओं के अवैध चॉल को बचाने के लिए एक दूसरे का इलाका होने का दावा करते नजर आते हैं। परिवर्तन फाऊंडेशन इस पूरे प्रकरण को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से लेकर संबंधीत सभी विभागों को पत्र लिख कर महेंद्र यादव और सावंत जैसे भुमाफियाओं के खिलाफ एमआरटीपी के तहत कारवाई कर उनके अवैध निर्माणों पर तोड़क कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com