मुकादम की सेटिंग से तोड़क कार्यवाई के बाद बनाए गए अवैध निर्माण की तस्वीर
मुंबई (सं. भा.) : कोरोना महामारी के दौरान आर दक्षिण में अवैध निर्माण को लेकर संगटन भारत ने प्रमुखता से आवाज उठाई थी। जिसके बाद मनपा ने गणेश नगर स्थित पुजा बिल्डिंग के ट्रू इंडस्ट्रियल में किए गए अवैध निर्माण को इसी वर्ष के अप्रैल महीने में तोड़ दिया था, लेकिन मुकादम ने मनपा अधिकारियों के साथ फिर से सेटिंग कर तोड़े गए अवैध निर्माण को बनावा लिया है।


बता दें कि मुंबई हाई कोर्ट ने कोरोना काल में अवैध निर्माण पर तत्काल एक्शन लेने का आदेश मनपा को दिया है, लेकिन प्रशासन के कुछ अधिकारी निजी लाभ के लिए अवैध निर्माणों को संरक्षण दे रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि मनपा आर दक्षिण के अंतर्गत आनेवाले गणेश नगर स्थित पुजा बिल्डिंग के ट्रू इंडस्ट्रियल में किए गए अवैध निर्माण को काफी शिकायतों के बाद तोड़ा गया था, वह अब फिर से बन कर तैयार हो गया है। सूत्रों की माने तो रेड्डी नामक मुकादम ने आर-दक्षिण वार्ड के अधिकारियों से सांठगांठ कर तोड़े गए अवैध निर्माण कार्य को बनावा दिया है। गौरतलब है कि लगभग एक वर्ष पहले ट्रू इंडस्ट्रियल में भीषण आग भी लगी थी। उसके बाद मनपा आर दक्षिण/विभाग की अनुमति लिए बिना ही वहां पर अवैध निर्माण किया गया फिर कार्रवाई हुई और एक बार फिर अवैध निर्माण किया गया है। मनपा प्रशासन पर आए दिन भ्रष्टाचार को लेकर टार्गेट पर रहती है इसके बावजूद अधिकारी मनपा की छवि सुधारने के बजाए इसे मिट्टी में मिलाने के कार्य में जुटे हैं।


