spot_img
Homeअन्यकविता-ग़ज़लविश्व हिंदी दिवस

विश्व हिंदी दिवस

 

बनी मां के हाथ की रोटी

गुड़ जैसी मीठी है हिंदी

 सच पूछो तो प्यार और

 जन-जन की भाषा है हिंदी..!!

 

शब्द नाद लिपि से भी

 परे एक भरोसा है हिंदी

विविधता में एकता का पाठ है हिंदी

 जैसे जीवन की परिभाषा है हिंदी..!!

 

 है हमारी आन व शान हिंदी

 है हमारी चेतना हमारी आत्मा  हिंदी

 है हमारी संस्कृति हमारी वर्तनी हिंदी

 हे हमारी भावना और अस्मिता हिंदी

 है जन-जन की भाषा हिंदी..!!

काल को जीत कालजई बनी हिंदी..!!

 

पर सच पूछो तो सरल

और सादगी से यूँ पूर्ण है हिंदी

 कि अब पूरब – पश्चिम- मध्य

 प्यार और अटूट विश्वास

का सेतु बनाती हिंदी

और विश्व पटल पर अपनी

 एक नई पहचान बनाती हिंदी…!!

 

विश्व पटल पर बिंदी-सी

यूँ सजी हिंदी…!

—सुनीता शर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com