spot_img
Homeमुंबईडीलर्स से हेल्मेट लेना न भूलें ट्रैफिक के जॉइंट सीपी महेश पाटिल...

डीलर्स से हेल्मेट लेना न भूलें ट्रैफिक के जॉइंट सीपी महेश पाटिल की अपील

मुंबई (सं. भा.) ट्रैफिक विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद नए संयुक्त आयुक्त डॉ महेश पाटिल ने बाईक खरीदने वाले लोगों से अपील की है। उनका कहना है कि जब भी नई बाईक लें, डीलर से हेल्मेट लेना न भूलें। गौरतलब हो कि पाटिल जोन 11 के डीसीपी रहते हुए भी उन्होंने इस तरह के कई क्रांतिकारी बदलाव किए थे। साथ ही जहां भी उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली उसे उन्होंने शिद्दत से निभाया। मुंबई में बढ़ती सड़क दुर्घटना को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस नए-नए उपक्रम चलाती रहती है। इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने बाइक खरीदते समय डीलर्स से हेल्मेट की मांग करने की अपील की है। मुंबई ट्रैफिक में नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. महेश पाटील ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी कर दोपहिया वाहन निर्माताओं को वाहनों के साथ सुरक्षा के लिहाज से हेल्मेट भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, जिससे हादसा के समय उसकी जान बच जाती है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार लगातार होते सड़क हादसों को देखते हुए पिछले महीने ही एक अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके मुताबिक यातायात पुलिस ने बाइक पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेल्मेट अनिवार्य कर दिया है। अगर कोई नियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बिना हेल्मेट पहने बाइक चलाने और पीछे बैठने वालों पर जुर्माना सहित उनका लाइसेंस भी निलंबित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com