spot_img
Homeमुंबईमनपा चुनाव से पहले एक्शन मोड में अमित ठाकरे

मनपा चुनाव से पहले एक्शन मोड में अमित ठाकरे

प्रत्येक कालेजों में मनसे की यूनिट बनाने की कवायद

मुंबई (सं. भा.) बरसात बाद होने वाले मुंबई मनपा चुनाव को देखते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे के पुत्र अमित ठाकरे एक्शन मोड में आ गए हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने छात्र संगठन के पुनर्गठन का काम शुरू कर दिया है। अमित ने प्रत्येक महाविद्यालयों में मनविसे की यूनिट गठित करने पर जोर दिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का नया झंडा एवं स्लोगन के बाद अमित ठाकरे राजनीति में सक्रिय हुए हैं। पार्टी की तरफ से महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना प्रमुख की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही वे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा भी कर रहे हैं। अमित ठाकरे ने पिछले एक सप्ताह में मुंबई के 19 विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 3,500 विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया है। बातचीत के दौरान अमित ठाकरे ने मनविसे पदाधिकारियों को अपने कॉलेज में महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना की एक इकाई स्थापित करने के लिए काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी सेना के पदाधिकारियों को स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के मुद्दों को समझकर उसको हल करें। अमित ठाकरे महाविद्यालयों के युवक युवतियों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने एवं उन्हें मनसे से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com