कितना प्यारा है मधुर मिलन।
हम दोनों के आलिंगन से,
है खिला खिला लगता यौवन।।
कितना प्यारा है मधुर मिलन।
हो गई तृप्ति प्यासी धरती,
बह गई व्यथा कलरव करती।।
चाँदनी बिखेरी चन्द्रबदन,
कितना प्यारा है मधुर मिलन।
रहते रहते अब संग संग,
है महक उठा हर अंग अंग।।
आतुर है करने को क्रंदन ,
कितना प्यारा है मधुर मिलन।
खो गये एक दूजे में हम,
यूँ गंगा यमुना का संगम।।
खुशियाँ बिखेरती सजल नयन,
कितना प्यारा है मधुर मिलन।
गीतकार: रसियाकुमार


