spot_img
Homeमुंबईचेन स्नेचर कर रहे थे स्पोर्ट्स साइकिल की चोरी

चेन स्नेचर कर रहे थे स्पोर्ट्स साइकिल की चोरी

  • कांदिवली पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई (सं. भा.) मुम्बई के कांदिवली पुलिस ने दो ऐसे स्पोर्ट्स साइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है जो पहले चेन स्नेचिंग किया करते थे। यह दोनों महंगी स्पोर्ट्स साइकिल और बाइक चोरी कर रहे थे। कांदिवली पुलिस ने इनके पास से चोरी किया हुआ 16 साइकिल और 3 बाइक बरामद किए हैं। पकड़े गए पहले आरोपी का नाम “नितिन नागनाथ मुले” है और दूसरे आरोपी का नाम “राहुल राकेश पटेल” है।

कांदिवली पुलिस ने बताया कि आरोपी हाईप्रोफाइल और सुनसान इलाके में घूमते थे और जहां कही भी स्पोर्ट्स की महंगी साइकिल या बाइक दिखता था उसे चुरा लेते थे और चोरी के साइकिल को मालवणी इलाके में ले जाकर औने पौने भाव में बेच दिया करते थे। पकड़े गए इन आरोपियों के खिलाफ मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशन में चोरी सहित मोबाइल स्नेचिंग जैसे कई मामले दर्ज है।

इनकी चोरी की कई घटनाएं इलाके में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई जो इन दोनों के गिरफ्तारी का सबब बना। फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

बाइट: शैलेंद्र धिवार (एसीपी, मालवणी डिविजन मुम्बई)

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com