- देर रात तक छलकेंगे जाम
- राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
मुंबई (सं. भा.) साल के आखिरी दिन यानी की 31 दिसंबर की रात 12 बजे नए साल का स्वागत लोग बड़े हर्सोल्लास के साथ करते हैं। इस बार 31 दिसंबर शनिवार को है और दूसरे दिन रविवार होने के कारण छुट्टी है।ऐसे में लोगों का उत्साह चरम पर है। लोगों की खुशी राज्य सरकार ने भी आदेश जारी कर बढ़ा दिए हैं। राज्य सरकार ने नये वर्ष में जाम छलकाने वालों के लिए आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक थर्टी फर्स्ट को बार खोलने के नियमों को शिथिल किया गया है।

आदेश के अनुसार 31 दिसंबर को एफएल बीआर 2 के लिए शराब की दुकानें और बार रात १०.३० बजे से सुबह 1 बजे तक खुले रहेंगे। इसी तरह एफएल 4 क्लब वालों को रात 10.30 बजे से सुबह 5 बजे तक खुला रखने की अनुमति दी गई है। नमूना ई के लिए 31 दिसंबर को रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक और ई 2 के लिए रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक तथा सीएल 2 लाइसेंस धारकों को मनपा क्षेत्रों में रात 11 बजे से 1 बजे तक और अन्य स्थानों पर रात 10 बजे से 1 बजे तक खुला रखने की अनुमति दी गई है। हालांकि पुलिस शांति स्थापित करने के लिए अपने अनुसार कार्रवाई अथवा समय में बदलाव कर सकती है।



